Tuesday, October 27, 2026
Home Latest जंगल से भटक कर शहर में आया सांभर नहर में गिरा, 3...

जंगल से भटक कर शहर में आया सांभर नहर में गिरा, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

लुधियाना। कुछ दिनों से हैबोवाल इलाके में सांभर होने की सूचना प्राप्त होने से वन विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया था तथा सांभर को कोबू करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार 7 फरवरी को सांभर सिंधवा नहर में जा गिरा जिसके बाद सांभर ने वन विभाग अधिकारियों तथा गोताखोरों को उसे पकडऩे के लिए कड़ी मशक्कत करवाई। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगलात विभाग के अधिकारियों ने सांभर को काबू किया और उसे गाड़ी में डाल कर मत्तेवाड़ा के जंगलों में छोड़ दिया।

Advertisements

गौरतलब है कि सांभर को शुक्रवार की सुबह वेरका प्लांट सिंधवा के पास नहर में गिरे देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सांभर को बाहर निकालने के प्रयास किए लेकिन नाकामयाब रहे उपरांत उन्होंने वन विभाग अधिकारियों से संपर्क साधा, जिसपर प्रवीण कुमार की अगुवाई में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गौताखोरों की सहायता से सांभर के बचाव कार्य करने शुरू कर दिए थे तथा लगभग 3 घंटे बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया।

प्रवीण कुमार के अनुसार कई बार जंगली जानवर जंगल से भटकते हुए शहर की तरफ आ जाते है जिस कारण सांभर भी जंगल में भटक कर यहां आ गया। वन विभाग की टीम ने सांभर को काबू करके उसे मत्तेवाड़ा के जंगलों में छोड़ दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here