रामगढ़िया सिख आर्गेनेइजेशन ने किया जिलाधीश का स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। रामगढिय़ा सिख आर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदेव सिंह कौंसिल की अगुवाई में होशियारपुर की जिलाधीश अपनीत रियात का स्वागत किया गया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आर्गेनाइजेशन के पंजाब प्रधान हरजीत सिंह मठारू ने संस्था की तरफ से समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि रामगढिय़ा समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के लिए भी समाज सेवा के काम किए जा रहे हैं। खास तौर पर पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रत्साहन देने के लिए विशेष कदम उठाए जाते हैं। इस दौरान आर्गेनाइजेशन के महासचिव सतवंत सिंह सियाण ने कहा कि वातावरण को प्रदर्शन मुक्त बनाने तथा हरा-भरा करने के लिए समय-समय पर मुहिम चलाई जाती है। उन्होंने जिलाधीश को बताया कि भविष्य में भी वातावरण के लिए प्रशासन की तरफ से चलाई जाने वाली मुहिमों में आर्गेनाइजेशन पूर्ण सहयोग करेगी।

इस मौके पर जिलाधीश रियात ने आर्गेनाइजेशन की तरप से स्वागत किए जाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रसासन की तरफ से जनता की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों को पूरी सफलता के साथ लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर की भलाई तथा लोक भलाई स्कीमों को जनता तक पहुंचाने में शहर की संस्थाओं का सहयोग जरूर लिया जाएगा।

इस अवसर पर मलकीत सिंह मरवाहा, कुलदीप सिंह खांबा, जगदीप सिंह सिहरा, अमरजीत सिंह आसी, सुखदीप सिंह, परमजीत सिंह कल्याण, हरजिंदर सिंह विर्दी, अमरजीत सिंह सिहरा, इकनाम सिंह कौंसिल, रविंदर सिंह चड्ढा, गुरविंदर सिंह प्लाहा, बलवीर सिंह सोहल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here