Thursday, October 22, 2026
Home Latest कोरोना से बचाव के लिए विधायक गिलजियां ने की 1 माह का...

कोरोना से बचाव के लिए विधायक गिलजियां ने की 1 माह का वेतन दान करने की घोषणा

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार तथा विधायक संगत सिंह गिलजीआं ने करोना वायरस बचाव राहत प्रबंधों के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड में देने का ऐलान किया है।

Advertisements

मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से इस बिमारी की रोकथाम के लिए उचित समय पर किए गए प्रबंधों तथा किए गए बढिय़ा फ़ैसलों की सराहना करते हुए कहा कि वह सहायता के इस मिशन में और भी योगदान देंगे तथा इलाके निवासियों को इस मुश्किल की घड़ी में भाईवाल बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अपने तथा अपने समाज की सुरक्षा के लिए सभी को सरकारी निर्देशों के अनुसार अपने अपने घरों में रहना चाहिए तथा प्रसाशन व सेहत विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। वह ख़ुद भी विदेश से आने के बाद अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वह मुश्किल की घड़ी में सहायता प्रबंधों के लिए प्रसाशन के लगातार सम्पर्क में हैं तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रसाशन की ज़रुरत मुताबिक हर वक्त त्यार रहने के लिए भी कहा। गिलजियां ने कहा कि इस दौरान यह लोगों को पेश आ रही मुश्किलों से वाकिफ़ हैं तथा जल्द से जल्द दवाईयां, गैस, राशन तथा सब्जियों की घर-घर सप्लाई के लिए प्रसाशन से योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए कह रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने इस वायरस के प्रसार की रोकथाम में लगी सरकार, पुलिस तथा सिविल की टीम का इस मुश्किल की घड़ी में लोगों को साथ देने की अपील भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here