होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवा परमो धर्म संस्था के संस्थापक सदस्य युवा समाज सेवी एडवोकेट संदीप कुमार राजपूत की माता सुदेश रानी पत्नी त्रिलोक कुमार निवासी न्यू जगतपुरा का आज निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहीं थीं।
उनके निधन पर शहर की धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के अलावा वकील भाईचारे एवं अन्य शहर निवासियों ने परिवार के साथ संवेदना प्रकट की। माता सुदेश रानी का आज दोपहर 12 बजे हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया।