अमन नागरा शिव सेना हिंद के जिला यूथ प्रधान नियुक्त

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। शिव सेना हिंद की एक विशेष मीटिंग राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा के दिशा-निर्देश अनुसार जिला प्रधान अमित कुमार बल्लु की देख रेख में दसूहा में आयोजित हुई। जिसमें शिव सेना हिंद के ऊतर भारत प्रभारी बंटी जोगी व पंजाब सचिव लेबर विंग संजीव कुमार, डैनी वर्मा उपस्थित हुए। शिव सेना बाल ठाकरे में बतौर कार्यकर्ता काम कर रहे अमन नागरा ने शिव सेना हिंद की नीतियों को देखते हुए अपने साथियों सहित शिव सेना हिंद में शामिल हो गए।

Advertisements

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें सिरोपा डालकर ऊनका स्वागत किया गया ओर उन्हें जिला यूथ प्रधान के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त यूथ प्रधान ने कहा की उन्होंने अपनी मर्जी से शिव सेना बाल ठाकरे छोडक़र शिव सेना हिंद में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं उसे बाखूबी निभाएंगे। इस मौके पर अमन नागरा ने प्रधान बंटी जोगी का धन्यवाद किया। इस मौके पर शिव सेना हिंद के अन्य सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here