Wednesday, October 21, 2026
Home Latest इलैक्ट्रानिक व डिजीटल माध्यम से घर-घर पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की गतिविधियां:...

इलैक्ट्रानिक व डिजीटल माध्यम से घर-घर पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की गतिविधियां: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हरदोखानपुर मंडल होशियारपुर की एक बैठक 4 जून को बस्सी मरूफ हुसैनपुर में प्रधान अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष विजय पठानिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक को संबोधित करते हुए श्री गैंद ने बताया कि बैठक में तीक्ष्ण सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 10 से 20 जून तक 10,000 इश्तिहार घर-घर बांटने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियां लोगों तक पहुंचाने के लिए इलैक्ट्रानिक तथा डिजीटल के माध्यम से ही मुहिम चलाई जाएगी।

Advertisements

-हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अगुवाई में बैठक आयोजित

श्री सूद ने कहा कि लोगों को मोदी सरकार की गतिविधियों से जोडऩे के लिए व्हाट्सएप आदि द्वारा ग्रुप बनाकर इसमें शामिल किया जाएगा तथा फोन के माध्यम से ही ऑनलाइन रैलियां करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी लग्न से इस कार्य को करने के लिए तत्पर है। इस मौके पर विजय पठानिया, सतीश बावा व अश्विनी गैंद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर किशन अरोड़ा, सुरिंदर कुमार बेदी, कुलदीप सिंह, अमित आंगरा, दिक्षांत ठाकुर, हरजीत सिंह, मंजीत सिंह, गुरदेव सिंह, जगदीप सिंह, कमलजीत सिंह, दविंदर सिंह, आशा रानी, किरण कुमारी, सुनिता देवी, मंजीत कौर, बचन कौर, सर्बजीत कौर, रेशम कौर, कुलविंदर कौर, गौरव, रोहित, तमन्ना, नवदीप, प्रथम, अजय कुमार, करनैल सिंह, करन सिंह, हरप्रीत आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here