कुंभकरणी नींद सोने वाले अब विकास कार्य देख बौखलाहट में जनता को कर रहे गुमराह: अजीत लक्की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पांच साल तक विकास कार्यों की अनदेखी करके कुंभकरणी नींद सोने वाले पूर्व पार्षद अब बौखलाहट में उठ रहे हैं तथा कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्य उन्हें हज़म नहीं हो रहे। जिसके चलते वे हर हथकंडा अपनाकर जनता को मूर्ख बनाने में लगे हुए हैं। लेकिन इन्हें यह बात समझ लेनी चाहिए कि अब इनका समय पूरा हो चुका है तथा जनता इनकी चालाकियों को जान चुकी है।

Advertisements

इसलिए पूर्व पार्षद पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का श्रेय लेने से बाज आएं। यह बात पूर्व पार्षद अजीत सिंह लक्की, अमरजीत कौर सैनी व आर.के सुधीर ने वार्ड 13 में कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा के निर्देशों पर शुरु हुए वाटर सप्लाई डालने के कार्य को केन्द्र सरकार का कार्य बताकर जनता को गुमराह करने वाली पूर्व पार्षद पर कटाक्ष करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जब भाजपा-अकाली काबिज थे तो इन्होंने शहर में एक ईंट भी विकास के नाम पर नहीं लगवाई। लेकिन कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा किए जा रहे प्रयासों से जब विकास कार्य शुरु हुए हैं तो इन्हें भी योजनाओं की याद आने लगी है। जबकि सच यह है कि शहर में कहीं भी सीवरेज लाइन, वाटर सप्लाई या स्ट्रीट लाइटें व गलियां व सडक़ों का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, वो श्री अरोड़ा द्वारा ही पंजाब सरकार से विशेष फंड लाकर करवाया जा रहा है। लेकिन भाजपा से जुड़ी पूर्व पार्षद से विकास कार्य देखे नहीं जा रहे तथा वो विकास कार्यों को अपने कार्य बताकर जनता को और गुमराह नहीं कर सकते।

अजीत सिंह लक्की ने पूर्व पार्षद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विकास कार्य के समक्ष खड़े होकर फोटो खिंचवाने व समाचार पत्रों में ससुर्खियां बटोरने से कुछ नहीं होता। क्योंकि, ये जनता से सब जानती है। आगामी चुनाव में जब जनता इनके पांच साल का हिसाब मांगेगी तो इनके पास मुंह छिपाने के लिए भी कोई जगह नहीं बचेगी। श्री लक्की ने कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा का धन्यावद करते हुए कहा कि श्री अरोड़ा के निर्देशों पर पाइप लाइन डाली जा रही है और लोग इस बात को भलीभांति जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here