हरपुरा ने गन्ने की बकाया राशि की पहली किशत जारी करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

होशियारपुर/गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। किसानों की गन्ने की लंबे समय से रूके हुए तीन सौ करोड़ वकाए में से पचास करोड़ जारी कर दिए है और रहती राशि भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शीध्र जारी करने जा रहे है। यह शब्द प्रैस ब्यान में अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने किसानों को पहली किशत पचास करोड़ की जारी करने का मुख्यमंत्री कैपटन अमरिंदर सिंह का अभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात हुई है और हमने उनसे निजी गन्ना मिल मालिकों से भी किसानों के गन्ने की वकाया राशि जारी करवाने की मांग की है।

Advertisements

जिस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी गन्न मिलों की और रहता वकाया तो शीध्र देने का हमें अश्वासन दिया ही है और साथ में निजी गन्ना मिलों से भी वकाया राशि किसानों को दिलाने के लिए कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है तो वह लगातार किसानों व मजदूरों के लिए काम कर रहे है। अधिकांश किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया है तो आने वाले समय में जो किसान रह गए है उनका कर्ज भी माफ कर देगें। इसके साथ ही वेजमीने किसानों व मजदूरों का कर्ज भी शीध्र माफ करने जा रहे है।

उन्होंने कहा कि पंजाब कि किसानों व मजदूरों सहित अन्य सभी वर्गो की मागों व समस्याओं को लेकर लॉकडाऊन के बाद आल इंडिया जाट महासभा की पंजाब ईकाई का शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलेगा और सभी की समस्यओं व मागों का समाधान करवाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here