Tuesday, October 27, 2026
Home Latest अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, शोक की लहर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, शोक की लहर

मुबंई (द स्टैलर न्यूज़)। रविवार को फिल्म एम.एस. धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। अभिनेता सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

Advertisements

सुशांत के नौकर ने पुुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची है और नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here