
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देहरादून में आयजित हुई दूसरी नैशनल मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश की हॉकी टीम के सदस्य के तौर पर खेले पंजाब के हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा व अरुणदीप ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की मेहनत से टीम सदस्य सिल्वर मैडल जीतने में कामयाब हुए। खेल में बढिय़ा प्रदर्शन करके लौटे राणा एवं अरुणदीप ने बताया कि यह उनके लिए काफी गर्व की बात रही कि वे हिमाचल की टीम का हिस्सा बने और टीम को बढ़त दिलाने में उन्होंने योगदान डाला।

राणा ने कहा कि भविष्य में भी उनका प्रयास है कि वे भारतीय टीम का हिस्सा बनें और विश्व कप में हिस्सा लेकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। होशियारपुर लौटने पर खिलाडिय़ों का उनके साथियों की तरफ से एवं हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा स्वागत किया गया। गौरतलब है कि राणा एवं अरुणदीप पिछले दिनों मलेशिया में आयोजित हुई मास्टर्स ओलंपिक्स हेम्स में गोल्ड मैडल जीतकर भारत लौटे थे।












