चीन को मुंहतोड़ जबाव देकर लद्दाख सीमा पर शहीद जवानों को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा संचालित युवा मंडल द्वारा शहीद जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि गायत्री यज्ञ के साथ दी गई। इस मौके पर युवामण्डल के संयोजक गुंजा साहू निखिल योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने कहा की भारत देश जवानों की कुर्बानी कभी नही भूलेगा, जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हुए भारत माता के चरणों में बचे जीवन को समर्पित कर अमर हो गए भगवान उनकी आत्माओं शान्ति प्रदान करे और उनके घर परिवार वालों को इस दु:ख भारी परिस्थिति को सहन करने की क्षमता प्रदान करे और ईश्वर से प्रार्थना किया कि भारतीय सैनिकों को शरीरबल, आत्मबल, मनोबल, ब्रह्मबल बढ़े जिससे दुश्मनों को परास्त करने में अधिक – अधिक सफलता प्राप्त कर सके साथ ही कोरोना के समूल नाश के लिए अरदास किया गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here