Thursday, October 8, 2026
Home Crime प्रेमगढ़ पंचमुखी महादेव मंदिर के नजदीक देर रात गुंडागर्दी से दहशत में...

प्रेमगढ़ पंचमुखी महादेव मंदिर के नजदीक देर रात गुंडागर्दी से दहशत में लोग, जीप तोड़ फरार हुए युवक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 17 जून को दे रात एक-डेढ़ बजे के बीच प्रेमगढ़ रोड पर महादेव शिव मंदिर के समीप घर के बाहर खड़ी एक जीप को कुछ लोगों द्वारा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जीप पर डंडे एवं दातर आदि से किए जा रहे वार के कारण जोर-जोर से आवाज़ आने पर जब लोग घरों से बाहर निकलने लगे तो हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार देखकर व उनके द्वारा ललकारे मारने से वे बुरी तरह से दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस आती हमलावर हथियार छोड़ वहां से फरार हो गए। जबकि पास के ही घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध कैद हो गए। थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेजधार हथियार कब्जे में लिए और शिखायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी देते हुए करण निवासी प्रेमगढ़ रोड नकदीप महादेव शिव मंदिर ने बताया कि वे कार बाजार का काम करता है तथा पिछले कल उसे किसी का फोन आया तथा फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वे थार जीप लेना चाहता है तथा वे उसे रेलवे रोड पर स्थित पार्किंग में दिखाने के लिए लाए। देर सायं जब वो जीप दिखाने के लिए गया तो आगे जो लोग खड़े थे वे कथित तौर पर नशे की हालत में थे और इस दौरान जीप के दाम व अन्य बातों को लेकर वे उससे झगड़ा करने लगे। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव करके झगड़ा शांत करवाया और वे घर आ गया। लेकिन रात को 1 व डेढ़ बजे के बीच दो लोग गली में आए और उन्होंने जीप के साथ तोडफ़ोड़ करके उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उनके द्वारा तेजधार हथियारों, दातर आदि व डंडों से जीप की तोडफ़ोड़ करने दौरान हुए शोर से मोहल्ला निवासी जाग गए और बुरी तरह से डर गए।

उसने शोर सुना व उठकर देखा तो दो युवक जीप को तोड़ रहे थे। इसे देख उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों को इकट्ठा होता देख हमलावर दातर आदि वहीं छोडक़र फरार हो गए। पास ही लगे सीसीटीवी से पता चला कि दो युवक जोकि वही थे जिन्होंने गाड़ी दिखाने के लिए उसे बुलाया थास पहले गली में काफी देर खड़े रहते हैं और बाद में गाड़ी की तरफ आ जाते हैं। गाड़ी के समीप कोई सीसीटीवी न होने से हमला करते समय की उनकी फुटेज नहीं मिल पाई, लेकिन उन्हें पक्की आशंका है कि यह उन्हीं का काम होगा। करण ने बताया कि इस बाबत उन्होंने थाना सिटी पुलिस में शिकायत दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here