Monday, October 12, 2026
Home Politics मध्यप्रेदश की तरह पंजाब सरकार भी बिजली के बिल आधे माफ कर...

मध्यप्रेदश की तरह पंजाब सरकार भी बिजली के बिल आधे माफ कर लोगों को दे राहत: अग्रवाल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान विजय अग्रवाल ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुे कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज चौहान ने इस मुश्किल की घड़ी में अपने राज्य के लोगों को बिजली के बिल आधे माफ कर एक राहत दी है, जिससे वहां के लोगों द्वारा चौहान सरकार की काफी सराहना की जा रही है। वहीं, पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जो की पंजाब की जनता की फिक्र का केवल दिखावा करते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन साहिब को सच्च में पंजाब वासियों की चिंता है तो वह पहल के आधार पर आर्थिक मंदी की मार झेल रहे लोगों के बिजली के बिलों को आधा माफ करे न की लोगों की आर्थिक परेशानियों का मजाक बनाते। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन दौरान करीब 2 माह तक लोगों का व्यापार बंद रहा ऐसे में लोग अपने घरों का गुजर-बसर मुश्किल से कर रहे हैं तो बिजली के बिल कहां से जमा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार को अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करके बिजली के बिलों को माफ कर जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कैप्टन सरकार से मांग की कि बिजली बिलों को माफ या आधा कर दिया जाए जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी तथा व्यापारी वर्ग भी राहत की सांस लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here