Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur बिन्नी महाजन के चीफ सेक्रेटरी बनने से सामाजिक संस्थाओं का बढ़ा मनोबल:...

बिन्नी महाजन के चीफ सेक्रेटरी बनने से सामाजिक संस्थाओं का बढ़ा मनोबल: बहल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बिन्नी महाजन को उनके द्वारा इस पद की जिम्मेदारी संभालने पर रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर की तरफ से बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की गई हैं। इस संबंधी आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सोसायटी के प्रधान जेबी बहल ने बताया कि प्रदेश में आई बैंक और कारनिया ट्रांसप्लांट को नई दिशा देने तथा इसे जनजागरण अभियान बनाने में श्रीमती महाजन का अमूल्य योगदान है तथा आज उन्हीं के मार्गदर्शन में इस नेक एवं पुण्य कार्य में जुटी संस्थाएं इसे आगे बढ़ा पा रही हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में श्रीमती महाजन ने सेवाएं निभाते हुए सोसायटी को संजीवनी प्रदान की और नेत्रदान मुहिम को एक आयाम स्थापित करने हेतु सोसायटी सदस्यों का मनोबल बढ़ाया।

Advertisements

श्रीमती महाजन आज तक जिस भी विभाग में रहीं उनके उत्थान के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को लागू करने तथा लाभपात्रियों तक उनका लाभ पहुंचाने में उनका बहुत सराहनीय योगदान रहा है। जिसके लिए लोग आज भी उन्हें याद करते हैं तथा अब इतने बड़े पद पर आसीन होने के बाद लोगों की उम्मीदें उनसे और भी बढ़ गई हैं। श्री बहल ने कहा कि प्रदेश में मानवता की सेवा में लगी संस्थाओं के लिए श्रीमती महाजन के दिल में सदैव सकारात्मक सोच रही है तथा उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से संस्थाओं ने मानव सेवा के कई मील पत्थर स्थापित किए हैं। सरकार ने श्रीमती महाजन को यह पद सौंप कर जहां ऐतिहासिक कदम उठाया है वहीं उनके मार्गदर्शन में प्रदेश और भी बड़ी बुलंदियों को छूएगा।

रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी श्रीमती महाजन को दी बधाई

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आई बैंकों की संख्या बढ़ाने में श्रीमती महाजन का सराहनीय योगदान रहा है। क्योंकि, इनकी बदौलत ही आई बैंक की स्थापना हेतु लाइसेंस फीस 3 लाख रुपये से 10 हजार रुपये हुई थी, जोकि अपने आप में एक मिसाल है। इन्हीं की बदौलत पंजाब देश का पहला कारनियल ब्लाइंडनैस फ्री राज्य बन पाया है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्र स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा एवं सचिव कुलदीप राय गुप्ता ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में होशियारपुर के रोटरी आई बैंक द्वारा देश में करीब 3300 कारनियल ब्लाइंडनैस लोगों को नेत्र प्रदान किए जा चुके हैं। जोकि अपने आप में एक रिकार्ड है। संस्था इस सफलता का सारा श्रेय मैडम बिन्नी महाजन को देती है। इस अवसर पर डा. जमील बाली, विजय अरोड़ा., श्याम नरुला, प्रिं. डी.के. शर्मा, जसवीर कंवर, राजेश नाकड़ा, अविनाश सूद, फिरौज़ी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here