जनजागरण अभियान से जानकारी प्राप्त कर देशवासी ले रहे केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ: खन्ना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राये खन्ना ने कहा कि भाजपा के देश भर में शुरू किए गए जन जागरण अभियान से जानकारी प्राप्त कर देश के बहुत से लोग केन्द्र सरकार के द्वारा जन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। श्री खन्ना ने जन जागरण अभियान के तहत सुखियाबाद में लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। श्री खन्ना ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सैंकड़ो जन हितैषी योजनाएं लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने व लोगों के कारोबार को आगे बढ़ाने व किसानों को खेती में लाभ पहुंचाने वाली शुरू की हैं।

Advertisements

जिसकी देश की जनता तक पूर्ण जानकारी न होने के कारण देश के बहुत सारे लोग सरकार की इन योजनाओं से वंचित थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा द्वारा शुरू किए गए जनजागरण अभियान से देश के हर नागरिक को जानकारी के साथ इन योजनाओं का लाभ पहुंचने लगा है। खन्ना ने समूह कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार की इन योजनाओं को इस अभियान के तहत हर घर तक पहुंचाएं ताकि कोई भी जरूरतमंद इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय अग्रवाल, गोपी चंद कपूर, राजेश नकड़ा, डा. रमन घई, सुरिंदर दीवान, एडवोकेट पीयूष खन्ना, उमेश जैन, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, मोहित संधू, गगनदीप, राजेश सूरी, सन्नी, नरेश, जसवीर सिंह, बोबी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here