Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur आवारा सांड ने मचाया उत्पात, लोगों को किया चोटिल, वाहन क्षतिग्रस्त, कड़ी...

आवारा सांड ने मचाया उत्पात, लोगों को किया चोटिल, वाहन क्षतिग्रस्त, कड़ी मशक्कत से पहुंचाया कैटल पोंड फलाही

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप वर्मा/गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। आज 6 जुलाई को सुबह होशियारपुर के फगवाड़ा रोड स्थित टैम्पो अड्डा में उस समय अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया जब एक आवारा सांड ने उत्पात मचाते हुए वहाँ खड़े वाहनों तथा आने-जाने वालों पर हमला करना शुरू कर दिया। इससे काफी लोग चोटिल हुए तथा कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान प्रेमगढ़ से टैम्पो अड्डा की तरफ से सिविल अस्पताल इलाज के लिए अपने बेटे गुरूप्रसाद के साथ जा रहे धनपतराय पुत्र भगत भगत राम निवासी बजवाड़ा भी इसकी लपेट में आ गए तथा घायल हो गए। जिन्होंने मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं, उनका बेटा गुरू प्रसाद भी चोटिल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। फूल विक्रेता एवं श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के प्रधान हरीश सैनी ने तुरंत नगर निगम और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

Advertisements

 

सूचना मिलने पर नगर निगम व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांड को काबू करने के प्रयास शुरू किए। इसी बीच सेवा परमो धर्म संस्था के सदस्य भी वहां पहुंच गए और उन्होंने सांड को पकडऩे में टीम की मदद करनी शुरू की। सांड की हालत को देखते हुए पशुपालन विभाग के डाक्टरों की टीम भी वहां पहुंच गई व सांड को थोड़ा शांत करने के लिए उसे पेन किलर आदि के इंजेक्शन लगाए जिसके बाद सभी ने बड़ी मेहनत से सांड के गले में व पैर में रस्सा बांधने में कामयाबी हासिल की। जिसके बाद उसे कैटल पोंड फलाही ले जाया जाने लगा। लेकिन, फगवाड़ा रोड़ पर सिंगला अस्पताल के समीप पहुंचने पर सांड सड़क के बीचो बीच बैठ गया जिसे उठाने में निगम टीम व पुलिस के पसीने छूट गए।

सूचना मिलने पर कैचर लेकर पहुंचे नई सोच वैल्फेयर सोसायटी के सचिव अशोक सैनी ने सूझबूझ का परिणाम देते हुए सांड पर पानी डालकर उसे थोड़ा शांत किया और उसे कैचर में चढ़ाने के लिए जुगत भिड़ाई। इस दौरान द स्टैलर न्यूज़ की टीम ने भी सांड को कैचर में चढ़ाने व ट्रेफिक कंट्रोल में निगम टीम व पुलिस का सहयोग किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को कैचर में चढ़ाया जा सका जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और यातायात सामान्य हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here