जिला भाजपा ने मान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता महिंदर पाल मान को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त होने पर जिला भाजपा की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है। इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए महिंदर पाल मान को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि महिंदर पाल मान के नेतृत्व में गढ़शंकर व उसके आसपास के इलाके में महिंदर पाल मान जी का अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपनत्व का भाव व अन्य लोगों में काफी प्रभाव है।

उनकी कार्यशैली को देखते हुए ही उन्हें पार्टी की ओर से सम्मान दिया गया है। इस अवसर पर महिंदर पाल मान ने कहा कि वह यह जिम्मेवारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे ताकि पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, बिन्दुसार शुक्ला, विपुल वालिया, यशपाल शर्मा आदि भी उपास्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here