
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ट्रिपल एम पब्लिक स्कूल होशियारपुर के विद्यार्थी शौर्य ठाकुर ने बारहवीं मैडिकल परीक्षा में 436/450 व 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्पोर्ट्स कैटागरी अधीन जिले में पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर शौर्य ठाकुर ने अपनी मेहनत का श्रेय ट्रिपल एम पब्लिक स्कूल के एम.डी. प्रो. मनोज कपूर व उनकी टीम को देते हुए कहा कि शौर्य ठाकुर ने बताया कि खेलों के साथ-साथ अकादमी की प्राप्तियां करने के लिए उसको सख्त मेहनत करवाने के लिए उसके माता-पिता का विशेष योगदान है।

शौर्य एमबीबीएस करके भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहते है। शौर्य ठाकुर ने दिसंबर 2019 में पूना में हुई नैशनल स्कूल खेलों में सिलवर मैड ल साइकलिंग (टरैक) खेल में प्राप्त करके पंजाब का नाम रोशन किया था। उसकी इस उपलब्धि पर पिता प्रिंसीपल शैलेंद्र ठाकुर, माता अर्चना ठाकुर व दादी ओम प्रकाश देवी ने खुशी प्रगट की।












