मोना जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बनाएगी भाजपा उम्मीदवारों को विजयी: अर्चना जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्केट होशियारपुर में आज जिला भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जिसमें पंजाब महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। उसके अतिरिक्त राकेश सूद, तलवाड़ ने भी भाग लिया। बैठक में महिला मोर्चा को अपने सभी संगठनात्मक रिक्त स्थानों की पूर्ति के अतिरिक्त बूथ स्तर पर टीमे गठन करने के आदेश दिए गए। मोना जायसवाल ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है,जो मूल्यों पर आधारित राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग की आबादी 50%के करीब है इसलिए महिलाएं देश की राजनीती को कोई भी मोड़  देने में सक्षम है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की महिलाओं को अभी से 2022 में होने वाले विधानसभा  चुनाव के लिए अपनी विसात विछा  देनी चाहिए। इस मौके पर गीता  कोहली, हेम लता विग, रजनी सैनी, बिंदु  सूद, संतोष कुमारी वशिष्ट, राधा, सिमसि डडवाल, त्रिशला शर्मा,सुरिंदर कौर,उषा भल्ला, हर्षा,एडवोकेट प्रिया आदि  भी उपास्थि थे। अर्चना जैन  सभी नेत्रिओं  का धन्यवाद करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मोना जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सभी जगह पर भाजपा उम्मीदवारों को विजयी  बनाने के लिए अपना  भरपूर योगदान डालेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here