हंदोवाल में जगता राम ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के हंदोवाल बूथ को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सदियों से कोंग्रेस पार्टी का साथ देने वाला जगता राम का परिवार साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। एक साधारण आयोजन में जिला उपप्रधान दलजीत जीतू, परवीन शर्मा, जिला महामंत्री अजय कौशल उपस्थित हुए।

Advertisements

हाजीपुर भाजपा मंडल प्रधान ने जगता राम को सिरोपा डाल कर पार्टी में उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा की जगता राम और उनके सहयोगियों को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा और भाजपा मंडल हाजीपुर और मज़बूती से जन सेवा करते हुए आगे बढ़ेगा, जगता राम जैसे निस्वार्थत कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पार्टी लोगों को साथ ले कर पार्टी का ग्राफ़ बढ़ाएँगे। इस समय मंडल महामंत्री ठाकुर कर्ण सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष चौधरी , शक्ति केंद्र प्रधान संजीव सन्नी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here