अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड कांग्रेस ने महेश्वर हंस को प्रधान व गुरविंदर धुग्गा को उपप्रधान किया नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड कांग्रेस की तरफ से उपप्रधान सतनाम सिंह चीमा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड कांग्रेस के प्रधान हरप्रीत सिंह की गैर हाजिरी में हुई। बैठक में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई। इस अवसर पर महेश्वर हंस को जिला प्रधान, गुरविंदर सिंह धुग्गा को उपप्रधान (पंजाब) नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर निखेर सिंह, राज कुमार, चंद्रशेखर सिद्धू, अवतार सिंह, नंबरदार सुखविंदर सिंह पंडोरी कद, सुरिंदर सिंह शामचौरासी, हरविंदर गिल उपप्रधान, बलविंदर बंटी, कमल, गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर सतनाम सिंह चीमा व बाबा गुरदेव सिंह को महेश्वर हंस ने सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here