बाइक पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले एसएसपी राजा

मेरठ कैंट (द स्टैलर न्यूज़)। मेरठ कैंट में 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएसपी ईरज राजा ने रात के अंधेरे में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के प्रति मुस्तैदी का जायजा लेने निकले। सादे कपड़ों और साधारण बाइक पर निकले एएसपी ईरज राजा को मास्क और हैलमेट लगा होने की वजह से पहले पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें नहीं पहचाना। वर्णनयोग्य है कि ईरज राजा द्वारा गंभीरता से रात के अंधेरे में औचक निरीक्षण करना जिले में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की ओर ईशारा करता है।

Advertisements

बता दें कि शहर का हाल जानने निकले ईरज राजा शहर के बेगमपुल स्थित आबूलेन चौकी पर अचानक सफेद रंग की बाईक पर आ गए। मास्क लगा होने की वजह से पहले अचानक पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन सिपाहियों से इतना पूछते ही कि ड्यूटी रजिस्टर कहां है उन्हें दिखाएं। यह सुनते ही कर्मियों के होश उड़ गए और तभी सभी कर्मी उन्हें सलाम करते नजऱ आए। वहीं, 5 मिनट में आबूलेन चौकी के प्रभारी विजय भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एएसपी ने अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि पहले उन्हें कोई पहचान नहीं पाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here