सुषमा सेतिया का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनना अरोड़ा महासभा के लिए गर्व की बात: मेहंदीरत्ता

होशियारपुर (द स्टैर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा द्वारा पूर्व पार्षद सुषमा सेतिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर अरोड़ा महासभा होशियारपुर की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान दीपक मेहंदीरत्ता ने सुषमा सेतिया को बधाई देते हुए कहा कि सुषमा सेतिया का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने से जहां कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है वहीं अरोड़ा महासभा भी गौरवांवित हुई है।

Advertisements

क्योंकि, इनके पति कमलजीत सेतिया अरोड़ा महासभा प्रदेश महासचिव हैं व उनके द्वारा समाज सेवी कार्यों के चलते अरोड़ा महासभा समाज में अलग मुकाम हासिल करने में सफल रही है। इस मौके पर कमलजीत सेतिया, रवि मनोचा, अजय चावला, सुरेश अरोड़ा, रवि मनचंदा, अंकुश अरोड़ा आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here