नौजवान पीढ़ी का नशों और बुराईयों से दूर रहना होगी बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धाजंलि: सचदेवा

aap-party-office-14-bhim-rao

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डा. अंबेडकर के जन्म दिन पर आम आदमी पार्टी के होशियारपुर कार्यालय में एक समागम का आयोजन किया गया। समागम में होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा विशेष तौर पर शामिल हुए। जब समागम में विशेष तौर पर मदन लाल सूद, कुलभूषण, पवन सैनी, बिशम्बर, गुरप्रीत, मिसेज संतोष, हरकृष्ण, राजीव बल, मनी गोगिया, शिवम सूद, जसपाल सूमन और कमजीत बबलू शामिल हुए। समागम का आगाज आप कार्यकर्ताओं ने डा. भीम राव अंबेदकर जी के चित्र के समक्ष पुष्ण अर्पित करके किया। इस दौरान समागम को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि डा. अंबेडकर समानता के प्रतीक थे। उनका जन्म मध्य प्रदेश के एक दलित परिवार में 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। गरीब होने के बावजूद वह अपनी मेहनत व लगन से कोलंबिया विश्वविद्यालय से 1917 में पी.एच.डी. की उपाधी हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। 1926 में वह मुबंई की विधान सभा में सदस्य नामित हुए। भारतीय संविधान के

Advertisements

निमार्ण में उन्होंने ने मुख्य भूमिका निभाई। इसी लिए उनको भारतीय संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। वह अकेले एेसे भारतीय है जिनकी तस्वीर लंदन संग्रहालय में कार्ल मार्कस के साथ लगी हुई है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा नौजवान पीढ़ी से आह्वान किया कि वह समाजिक बुराईयों और नशों के कोहड़ से दूर रहे जो बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। समागम में विभिन्न वक्ताआें ने बाबा साहिब जी के जीवन के बारे में रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने जीवन में संघर्ष कर दलित समाज के हितो की रक्षा की। विभिन्न वक्ताआें ने बाबा जी के जीवन व मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को डा. भीम राव अंबेडकर जी द्वारा दर्शाएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहिब के पद चिन्हों पर चलते हुए भारत की उन्नति में योगदान डालना है जोकि हमारी तरफ से बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को देश में जात-पात से ऊपर उठकर बाबा साहिब के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here