प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में पास किए गए 2 प्रस्ताव, पदाधिकारियों ने लगाई वर्चुअल हाजिरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस नोट में जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अध्यक्ष कार्यकाल में पहली आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला होशियारपुर की और से प्रदेश नेतृत्व द्वारा अपेक्षित पदाधिकारियों कमल चौधरी, जगतार सिंह सैनी, शिव सूद, धर्मपाल सभरवाल, विजय पठानिया, आरपी धीर, रमन घई, डॉ.दिलबाग राय, विनोद परमार, मीनू सेठी, महिंदर पाल मान ने हिस्सा लिया। इनके अलावा जिला होशियारपुर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी सदस्य सोमप्रकाश, अविनाश राय खन्ना, तीक्ष्ण सूद, विजय सांपला ने चंडीगढ़ बैठक में हिस्सा लिया। निपुण शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के चलते प्रदेश नेतृत्व में वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला स्तर पर संवाद स्थापित किया गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह बैठक सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे खत्म हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार आदि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। निपुण शर्मा ने बताया कि बैठक में 2 प्रस्ताव भी पास किए गए,पहले प्रस्ताव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा का धन्यवाद किया गया। जिनकी प्रेरणा से पंजाब समेत पूरे देश भर में कोरोना संकटकाल में ऐतिहासिक राहत कार्य पार्टी द्वारा किए गए हैं। पंजाब के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना के संकटकाल में जिस तरह सेवा कार्यों को अंजाम दिया गया है उसकी भी प्रदेश नेतृत्व ने प्रशंसा की। प्रस्ताव में अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण और गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान तक करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने का मोदी सरकार को श्रेय दिया गया। इसके अलावा दूसरे प्रस्ताव में भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को माफिया सरकार का नाम दिया गया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ड्रग माफिया, रेत माफिया,भू-माफिया, शराब माफिया समेत अन्य गैर कानूनी कार्रवाई में हिस्सेदार बताया।

आज पंजाब भाजपा की अहम बैठक में यह संकल्प लिया गया कि मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए तथा पंजाब की जनता को इस माफिया राज से मुक्ति दिलवाने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष करेगा, जिसे पंजाब की तानाशाही सरकार की जेलें और लाठियां भी रोक नहीं पाएंगी। बैठक में व्यवस्था के लिए राकेश सूद, कुलवंत कौर, अर्चना जैन, गुरप्रीत कौर, सतीश बावा, विपुल वालिया, जिन्दू सैनी, शिव कुमार काकू, मनजिंदर सियान, अश्वनी गैंद, अमरजीत लाडी, राजा सैनी, अश्वनी विग, तरुण अरोड़ा, मोहित कैंथ, मिंटा सैनी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here