अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज)। हाईवे पर पंप के सामने खेतों में गत दिवस एक व्यक्ति का शव मिला था। टांडा पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ये मामला सूचना देने वाले किसान बलजिंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी सोहियां के ब्यानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया है। किसान बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दिये अपने ब्यानों में बताया उसने खेतों में पानी लगाया था तो गत शाम अचानक उसकी नजर खेतों में पड़े शव पर पड़ी।

Advertisements

उसने तुरंत इसकी सूचना अपने गांव के सरपंच तथा टांडा पुलिस को दी। लगभग 45 वर्षीय इस मृतक व्यक्ति के सिर तथा बाजुओं पर गंभीर चोटें लगी हुई थी तथा पास ही एक ईंट तोडऩे वाली हथौड़ी (तेसी ) पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर डी.एस.पी टांडा दलजीत सिंह खख व एस.एच.ओ टांडा बिक्रम सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here