Friday, October 23, 2026
Home Latest स्थायी विकास लक्ष्यों सम्बन्धी पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16...

स्थायी विकास लक्ष्यों सम्बन्धी पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब योजनाबंदी विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास प्रोग्राम के सस्टेनएबल डिवैल्लपमैंट गोलज़ कोआर्डीनेशन सैंटर (एस.डी.जी.सी.पी.) के सहयोग से ऐलाने गए स्थायी विकास लक्ष्यों सम्बन्धी पुरस्कारों (सस्टेनएबल डिवैल्लपमैंट गोलज़ एक्शन अवार्डज़) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख़ 16 सितम्बर, 2020 है।

Advertisements

योजनाबंदी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन पुरस्कारों के विजेताओं का ऐलान यू.एन. सस्टेनएबल डिवैल्लपमैंट गोलज़ (एस.डी.जीज़). दिवस के मौका पर 25 सितम्बर, 2020 को ऑनलाइन किया जायेगा। पाँच श्रेणियों-आर्थिक स्थिरता, सामाजिक उत्थान और कल्याण, वातावरण स्थिरता, सभी को साथ लेकर चलने वाली भावना के अलावा एकीकरण, आपसी सांझ, सांझे कार्य और संपूर्ण समाधान वाली पहुँच को उत्साहित करना- में इनाम दिए जाने हैं, जिसके लिए राज्य के आम लोगों, यूनिवर्सिटियों, उद्योग और सभी विभागों से नामंकन माँगे गये हैं। इन पुरस्कारों और नामांकनों संबंधी सभी विवरण sdg-awards.com पर उपलब्ध हैं। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के स्थायी और समूचे विकास को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा स्थायी विकास लक्ष्यों (सस्टेनएबल डिवैल्लपमैंट गोलज़) को लागू करने के लिए साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र विकास प्रोग्राम (यू.एन.डी.पी.) के साथ समझौता (मैमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट) किया था। इस समझौते के अंतर्गत यू.एन.डी.पी. की मदद से पंजाब योजनाबंदी विभाग में सस्टेनएबल डिवैल्लपमैंट गोलज़ कोआर्डीनेशन सैंटर (एस.डी.जी.सी.पी.) कायम किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here