पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक में राजेंद्र सिंह को प्रधान व जसवीर सिंह को चुना गया उपप्रधान

होश्यिारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन 14 /1965 की शहरी मंडल बैठक सुखदेव सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विशेष रुप से सर्कल प्रधान विजय पाल के साथ-साथ राकेश भार्गव प्रदेश सचिव एवं महेंद्र नाथ प्रदेश एडवाइजर भी शामिल हुए। गहन विचार-विमर्श के बाद पुरानी कमेटी को भंग किया गया और नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

Advertisements

जिसमें राजेंद्र सिंह प्रधान, जसवीर सिंह उपप्रधान, अमरजीत सिंह सचिव, अवतार सिंह सहायक सचिव, रविंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार जनौड़ी प्रचार सचिव, परमजीत कौर एडिटर चुने गए। नई कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सर्कल कमेटी को विश्वास दिलाया गया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here