केंद्रीय रेल राज्यमंत्री अंगड़ी का निधन, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सरकार ने 23 सितंबर, 2020 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री, सुरेश सी. अंगड़ी के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisements

दिवंगत गणमान्य के सम्मान में, 24 सितंबर को दिल्ली में भवनों पर फहराया जाने वाला राष्ट्र ध्वज और उनके अंतिम संस्कार वाले स्थल के दिन भी राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। अंतिम संस्कार की तिथि, समय और स्थल की जानकारी बाद में दी जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here