
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जसवंत सिंह ने पूरी लगन से हमारे देश की सेवा की है। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के जरिए।

मोदी ने कहा कि अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाला और वित्त, रक्षा एवं विदेश मामलों की दुनिया में अपने श्रेष्ठ कामकाज की अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि वह जसवंत सिंह के निधन से अत्यंत दुखी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जसवंत सिंह राजनीति और समाज से जुड़े मामलों में अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह आपसी विभिन्न वार्तालापों को सदैव याद रखेंगे तथा उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हमेशा उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने मानवेन्द्र सिंह से भी बात की और जसवंत सिंह के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।












