मुख्यमंत्री ने रोजाना अजीत के ब्यूरो चीफ़ के पिता सरूप सिंह के देहांत पर गहरा दुख किया प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को रोज़ाना अजीत अख़बार समूह के स्थानीय ब्यूरो चीफ़ हरकंवलजीत सिंह के पिता सरूप सिंह (93) जिनका आज शाम संक्षिप्त बीमारी के बाद अपने निवास स्थान पर देहांत हो गया, उनके चले जाने पर गहरा दुख प्रकट किया। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो बेटियाँ छोड़ गए। स. सरूप सिंह फ़ारसी, उर्दू और पंजाबी के प्रसिद्ध विद्वान और कवि थे।

Advertisements

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की ईश्वर के आगे प्रार्थना की। इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी सरूप सिंह के देहांत पर दुख प्रकट किया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सरूप सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को 12.30 बजे सैक्टर-25, चंडीगढ़ के शमशान घाट में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here