सीमा सुरक्षा बल, पंजाब फ्रंटियर द्वारा ‘‘10 किलोमीटर फिट इंडिया फ्रीडम रन‘‘ का आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल, पंजाब फ्रंटियर जालंधर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट तथा उसके तत्वावधान से ‘‘फिट इंडिया फ्रीडम रन‘‘ के तहत 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2020 तक पूरे भारत वर्ष में खेल-कूद की विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान समय में कोविड महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक दूरी के साथ-साथ खुद को फिट रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘‘फिट इंडिया रन‘‘ मुहिम की शुरूआत की गई है।

Advertisements

इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद और शारीरिक क्षमता के अनुसार दौड़ सकता है या चल सकता है । उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2020 को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन‘‘ का शुभारंभ युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यालय, जालंधर सीमा सुरक्षा बल के समस्त अधिकारियों , अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ कार्मिकों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में जागरूकता फैलाने और इस आंदोलन को सफल बनाने में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में 28 सितम्बर 2020 को फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जालंधर में भारत सरकार के फिट इंडिया मुवमेंट के तहत 10 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि महीपाल यादव, भा.पु.से, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर ने ध्वज दिखाकर दौड़ की शुरूआत की। इस दौरान सभी अधिकारीयों, अधिनस्थ अधिकारीयों ,जवानों तथा उनके परिवारजनों ने दौड़ में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथि महोदय ने उपस्थित सभी कार्मिकों के लिए फिट इंडिया की महत्ता बताते हुए कहा कि यह तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का एक साधारण उपाय है। इसके द्वारा एक जवान अपने जीवन में उत्पन्न हुए सभी प्रकार के तनाव को कम कर सकता है। इस दौरान महोदय ने स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बीच सही तालमेल रखने की जरूरत पर जोर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here