नवीन शर्मा ने डा. सिकन्दर को भाजपा से राज्यसभा सदस्य के प्रत्याशी घोषित होने पर दी शुभकामनाएं

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के उप कुलपति डा.सिकंदर को भारतीय जनता पार्टी से राजयसभा सदस्य के प्रत्याशी घोषित होने पर शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

नवीन शर्मा ने कहा कि यह जिला हमीरपुर के लिए गर्व की बात है कि हमीरपुर के टगोह गांव से सम्बंध रखने वाले शिक्षा विद डा.सिकंदर को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है । नवीन शर्मा ने कहा कि डा. सिकन्दर महान शिक्षा विद होने के साथ साथ सक्रिय राजनीति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें हैं। संघ के कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने काम किया है व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के दो बार प्रदेश महामंत्री रहे हैं। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार हिमाचल में बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । नवीन शर्मा ने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि डॉ सिकन्दर ने जैसे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति के तौर पर कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को बुलन्दियों पर पहुंचाया है वैसे ही अब वो राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here