एडवोकेट मुनीश भाजपा प्रदेश लीगल सेल के को-कनवीनर नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एनके वर्मा ने आज होशियारपुर जिला भाजपा कार्यालय पहुंच कर एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया,जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्य्क्ष अश्वनी शर्मा,जोनल प्रभारी डा सुभाष शर्मा,जिला प्रभारी विनोद शर्मा,जिला अध्य्क्ष निपुण शर्मा से विचार-विमर्श करने के बाद होशियारपुर से सीनियर एडवोकेट मुनीश रल्हन को प्रदेश को-कनवीनर व एडवोकेट विशाल शर्मा को जिला कनवीनर नियुक्त किया गया है।

Advertisements

इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट मनीष धर्माणी प्रदेश को-कन्वीनर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा,पूर्व मेयर शिव सूद,जिला महामंत्री विनोद परमार,सतीश बावा भी उपस्थित थे। मीडिया से बात करते हुए एडवोकेट वर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा लीगल सेल ने पंजाब के गॉंव-गॉंव में जाकर मोदी सरकार द्वारा किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाले कृषि विधेयक के पक्ष में क़ानूनी जानकारी बताने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा पास किया गया कृषि विधेयक सही मायनों में किसान के लिए लाभप्रद साबित होगा। किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करवा कर आत्मनिर्भर बनाने का सुनहरा अवसर दिया गया,इससे किसान अब बिना किसी अवरोध के देश के किसी भी कोने में किसी को भी अपने मनमाफिक दाम पर फसल बेच सकता है। मोदी सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि एमएसपी पहले की तरह निरंतर जारी रहेगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों शहर के प्रतिष्ठित वकील है और भाजपा लीगल सेल के जरिये पार्टी को बेहतर सेवाएं दे रहे है। निश्चित तौर पर उनकी नियुक्ति से पार्टी नई बुलंदियों को छुएगी। इस मौके पर एडवोकेट गौरव गर्ग,एडवोकेट रोहित शर्मा,एडवोकेट राघव शर्मा,एडवोकेट अमित कोहली,एडवोकेट मवर्मा,एडवोकेट विनय भाखडी,एडवोकेट अमर मलिक,एडवोकेट पंकज शर्मा,एडवोकेट कुलविंदर सैनी,किसान मोर्चा महामंत्री शरद सूद,कमल वर्मा,पाल सिंह,विपुल वालिया,शिव कुमार,चिंटू हंस,सुखबीर सिंह नंदन,अजय जैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here