बिग ब्रेकिंग: टोल प्लाजा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर जानलेवा हमला, गाड़ी तोड़ी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर चौलांग टोल प्लाजा पर घेर कर कुछ किसानों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसानों द्वारा पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से कृषि बिल के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है तथा आज 12 अक्टूबर को सायं करीब साढे 7 और 8 के बीच जब अश्विनी शर्मा वहां से गुजरने लगे तो उन्हें किसानों ने घेर लिया तथा इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर जनलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को सुरक्षित वहां से निकाला।

Advertisements

सूचना मिलते ही होशियारपुर, जालंधर और मुकेरियां तथा पठानकोट आदि से भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचने शुरु हो गए थे।

इसके उपरांत अश्विनी शर्मा साथियों सहित थाना दसूहा पहुंचे जहां पर हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पुलिस में शिकायत दी जा रही थी। इसी दौरान थाना दसूहा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हमले की इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कार्यवाही को अमल में लाने के लिए कागजी कार्यवाही जारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here