अनिल सभ्रवाल कांग्रेस पब्लिक कोआर्डिनेशन सैल के जिला उपचेयरमैन नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पब्लिक कोआर्डिनेटर सैल की तरफ से अनिल सभ्रवाल को जिला उपचेयरमैन (अर्बन) नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिला चेयरमैन विनोद राये ने अनिल सभ्रवाल को जिला उपचेयरमैन (अर्बन) का नियुक्ति पत्र सौंपा तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री सभ्रवाल को बधाई दी।

Advertisements

इस मौके पर अनिल सभ्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस पब्लिक कोआर्डिनेटर सैल का उन्हें उपचेयरमैन बनाने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे बाखूबी निभाएंगे तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए मेहनत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here