एैली उमेश कुमार एलांयस क्लब होशियारपुर प्रिंस के अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलांयस क्लब होशियारपुर प्रिंस की ओर से अक्तूबर मास की मासिक बैठक दौरान एैली उमेश कुमार को वर्ष 20-21 के लिए अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर एलांयस क्लब इंटरनैशनल के संयुक्त पीआरओ (2019-2020) एैली अशोक पुरी तथा एैली सुमेश कुमार वीडीजी-1 विशेष तौर पर उपिस्थत हुए। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेअरमैन अभि अरोड़ा थे।
इस अवसर पर एलांय क्लब होशियारपुर प्रिंस के सचिव एैली लवदीप ने क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होने वृक्षारोपन, खून दान तथा नेत्र दान के क्षेत्र एैली संजीव शर्मा के दिए गये योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर एैली सुमेश कुमार वीडीजी-1 ने कहा कि क्लब एैली उमेश कुमार के नेतृत्व में भविष्य में भी इंटरनैशनल के स्लोगन पर काम करता रहेगा।

Advertisements

कर्यक्रम के अन्त में एैली अशोक पुरी ने वर्ष 2020-2021 की टीम को शुभकामनाऐं दी तथा आशा की कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी क्लब समाज सेवा के कार्यों मेें बढ़ चढ़ कर भाग लेगा। इसके बाद नये अध्यक्ष एैली उमेश कुमार को पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here