एकजोत सेवा समीति की ओर से आयोजित समागम में सेवा क्षेत्र में काम कर रही शख्सियतों को सम्मानित किया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एकजोत सेवा समीति होशियारपुर की ओर से समीति के सरपरस्त सरू कुलदीप सिंह पत्ती के नेतृत्व में राम कम्पलैक्स, कमालपुर होशियारपुर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस समागम में मुकेश गौतम जि़ला समाजिक सुरक्षा अफसर बतौर मुख्यातिथी और कुलविन्द्र जंडा पूर्व बी.पी.ई.ओ. बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुये।

Advertisements

इस समागम की प्रधानगली विजय कुमार मोदगिल ने की। जरनैल सिंह धीर जि़ला कमेटी मैंबर ’द नैशनल ’ट्रस्ट’ (भारत सरकार) सोशल जस्टिस एण्ड इम्पावरमैंट (डिपार्टमैंट आफ डिसाबिल्टी अफेयरज़) इस समारोह में मुख्य तौर पर शामिल हुये। इस दौरान मुख्यातिथी मुकेश गौतम ने समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली शख्सियतों की सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने समीति के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने अपने विचार प्रगट करते हुये कहा कि सीनियर सिटीजऩों तथा दिव्यांग व्यक्तियों की समस्याओं को हल करने का पूरा यत्न किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुये जरनैल सिंह धीर ने कहा कि पड़ोसी प्रान्त हरियाना में बुढ़ापा पैंशन की उम्र 60 वर्ष है, आमदन की हद 2 लाख रूपए, जोतने वाली ज़मीन की कोई शर्त नही और न ही शहरों में 200 वर्ग मीटर प्लाट की शर्त है तथा पैन्शन की राशि भी पंजाब से तीन गुणा अधिक है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। अंगहीन, विधवाओं, बज़ुर्गों तथा बिमारियों से ग्रस्त लोगों का जीवन बुरे हालात से गुजऱ रहा है।

कुलविन्द्र सिंह जंडा, विजय कुमार मोदगिल, कुलदीप सिंह पत्ती ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में पाये गये योगादन के लिए एडवोकेट जसवीर सिंह, पूर्व प्रिंसीपल जमुना दास, कुलविन्द्र सिंह जंडा, विनोद कुमार हंस, मनजीत सिंह लक्की जि़ला प्रधान भारतीय विकलांग क्लब, दलजीत सिंह पटवारी, सुरजीत सिंह पत्ती, जसपाल सिंह सैनी, ओंकार सिंह, सतनाम सिंह सैनी, सुरिन्द्र सिंह नम्बरदार, कुलविन्द्र कौर तूर, जसवन्त सिंह जंडी प्रधान सीनियर सिटीजऩ वैल्फेयर युनियन पंजाब को भी सम्मानित किया गया। इस अवार पर एकजोत सेवा समीति के ओहदेदार, वर्कर भारी संख्या में शामिल थे। समीति की ओर से इस अवसर पर चाय पार्टी का भी प्रबन्ध किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here