Thursday, October 29, 2026
Home National सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी करेंगे संयुक्त राज्य अमेरिका का...

सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी करेंगे संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी 17 से 20 अक्टूबर, 2020 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है। थल सेना प्रमुख, भारत-प्रशांत कमांड के सैन्‍य घटक-अमेरिकी सेना प्रशांत कमांड (यूएसएआरपीआरएसी) का दौरा करेंगे और अमेरिकी सेना के प्रशिक्षण और उपकरण क्षमताओं को देखने के अलावा सैन्य नेतृत्व के साथ बड़े पैमाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

Advertisements

बाद में, थल सेनाध्यक्ष भी भारत-प्रशांत कमांड के सैन्‍य घटक का दौरा करेंगे, जहाँ सैन्य सहयोग के पहलुओं और खरीद-फ़रोख़्त सहित दोनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने, प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास और क्षमता निर्माण पर चर्चा की जाएगी। इस यात्रा से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालनात्‍मक और युद्धक स्‍तर पर सहयोग बढ़ेगा, जो इस तथ्य पर बल देता है कि भारत कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिका के साथ दो संयुक्त अभ्यासों युद्ध अभ्‍यास (फरवरी 2021) और वज्र प्रहार (मार्च 2021) में भाग ले रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here