कृषि कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाज़ा पर 13वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। हाईवे पर चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर किसान जत्थेबंदी दोआबा किसान कमेटी की ओर से खेती कानूनों के खिलाफ लगाए गए धरने के 13 वें दिन मोदी सरकार का पुतला जलाया गया है। प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतत्व में बड़ी संख्या में इलाके के किसानों ने मोदी सरकार की ओर से पास करवाए गए खेती कानूनों के खिलाफ रोस जाहिर करते हुए दिल्ली में किसानों को बुला कर गुमराह करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ हाईवे पर जाम लगाया गया। इस दौरान किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ रोष में नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार का पुतला जलाया गया।

Advertisements

इस मौके प्रधान चौहान तथा अन्य वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के किसान तथा किसानी को खत्म करने वाले काले कानूनों के खिलाफ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश के किसान लामबंद हो चुके हैं तथा किसानो का यह संघर्ष सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर देगा। उन्होंने बताया कि टोल प्लाज़ा पर लगा धरना 20 अक्तूबर तक जारी है। इसको आगे बढ़ाने का फैसला चंडीगढ़ में होने वाली किसान जत्थेबंदी की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब किसान मोदी सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

इस मौके अमरजीत सिंह संधू, सतपाल सिंह मिर्जापुर, हरदीप खुड्डा, मनवीर ओहड़पुर, बलबीर सिंह सोहियां, अमरजीत सिंह चौलान्ग, रणजीत सिंह बाजवा, बलराज सिंह कोटली, सरपंच कुलतार सिंह, शिव पूरन सिंह, काला झज्झीपिंड, मीता, हैप्पी कंधाला, हरमिंदर खुड्डा, क़ुराला, लाडी चौलान्ग, बलदेव सोतला , कुलवीर जौड़ा, कुलतार सिंह, अवतार सिंह चीमा, मनदीप बाजवा, सुरिंदर पंच, दलजीत सिंह धालीवाल, गुलवीर सिंह, दर्शन सिंह, मंजीत सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह चक्क झंडू, हैप्पी सिद्धू, विक्की खुड्डा, कश्मीर सिंह , अमरजीत सिंह क़ुराला, प्रितपाल सैनपुर, तरलोचन सिंह राही, डा. भीमा देहरीवाल इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here