गांव जलालपुर: बच्ची के साथ बलात्कार के बाद कत्ल करने के आरोप में दादा तथा पोते को किया काबू

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। बीती रात टांडा के गांव जलालपुर में 6 वर्षीय लडक़ी के साथ बलात्कार करने के बाद जला कर मारने के आरोप में टांडा पुलिस ने आरोपी युवक तथा उसके दादा को काबू किया है। पुलिस ने लडक़ी के पिता के ब्यान के आधार पर सुरप्रीत सिंह पुत्र दिलविन्दर सिंह तथा उसके दादा सुरजीत सिंह पुत्र काका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर के गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisements

डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि दोनों आरोपियों से दो दिन का रिमांड हासिल होने कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों का बोर्ड बनवा कर मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जानकारी अनुसार आज देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद लडक़ी का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here