Friday, October 9, 2026
Home Crime विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 10 हजार ठगने वाले लक्की...

विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 10 हजार ठगने वाले लक्की व काला पर मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना माहिलपुर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 10 हजार ठग्गे वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने परमिंदर सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी रसूलपुर थाना माहिलपुर होशियारपुर की शिकायत पर इंक्वारी के बाद पुलिस उप कप्तान राकेश कुमार द्वारा तफ्तीश करने पर लखविंदर सिंह उर्फ लक्की पुत्र सोहन सिंह निवासी रसूलपुर थाना माहिलपुर और हरपाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह उर्फ काला सिंह निवासी गिल्लावाली सदर बटाला ने उसको विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 5 लाख 10 हजार रुपए की ठग्गी मारी।

Advertisements

न तो उसको विदेश भेजा और न ही पैसे वापिस किए। जिस पर थाना माहिलपुर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here