ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती के लिए 29 नवंबर को होगा पेपर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती के लिए पेपर 29 नवंबर, 2020 को लेने का फ़ैसला किया है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 2364 ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती के लिए विभाग की तरफ से 6 मार्च, 2020 को विज्ञापन दिया गया था।

Advertisements

इन पदों के लिए लिखित पेपर 29 नवंबर को प्रात:काल 10.00 बजे से 11.40 बजे तक लिया जायेगा। इस तरह यह पेपर कुल 100 मिनट का होगा। इस भर्ती से स्कूलों में अध्यापकों की कमी पूरी हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here