भगवान वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव संबंधी शोभायात्रा 30 अक्तूबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज एवं भगवान वाल्मीकि वैल्फेयर सोसायटी होशियारपुर की तरफ से अजर अमर त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा 30 अक्तूबर को खानपुरी गेट से शुरू होकर सब्जी मंडी भगवान वाल्मीकि चौक से होकर घंटाघर चौक, कश्मीरी बाजार, अफगान रोड से होकर खानपुरी गेट मोहल्ला राईया में समाप्त होगी।

Advertisements

इस अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रांतीय कनवीनर अनिल हंस, अशोक कुमार गेल प्रधान वेलफेयर सोसायटी, राजा हंस प्रधान सफाई मजदूर यूनियन, चिंटू हंस जिला प्रधान भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, विक्की गेल प्रधान, हरि राम आदिया, अविनाश, गुगा पहलवान, बब्बू संधू अज्जोवाल, रिकेश सिद्धू अकाश आदिया, दिलीप कुमार, कपिला दिया, सोनू हंस, नीरज हंस, रामलाल हंस, दविंदर आदिया, गोगा आदिया, सनी खोसला एवं रजिंदर नाहर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here