आरबीआई ने धान के चल रहे खऱीद सीजन के लिए नकद कर्ज हद की सीमा नवंबर के अंत तक बढ़ाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निरंतर और निजी प्रयासों के परिणामस्वरूप भारतीय रिज़र्व बैंक नेे धान के चल रहे खरीद सीजन के लिए पंजाब के लिए सी.सी.ऐल .की मियाद नवंबर 2020 तक बढ़ा दी है।

Advertisements

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 5331.79 करोड़ रुपए की नकद कजऱ् हद (सीसीऐल) नवंबर, 2020 के अंत तक बढ़ा दी है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इससे अक्तूबर के अंत तक मंज़ूर की गई 30,220.82 करोड़ रुपए की सीमा बढ़ कर नवंबर, 2020 के अंत तक 35,552.61 करोड़ रुपए हो गई है।

खरीफ मंडीकरन सीजन 2020 -21 दौरान नये खाता नं. 7 के अंतर्गत धान की खरीद के लिए समय-सीमा में किया गया विस्तार इस शर्त के साथ जोड़ा गया है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय से भारतीय संविधान की धारा 293 (3) के अंतर्गत सहमति पत्र पंजाब सरकार की तरफ से सौंपे जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फंड जारी करेगी और इसके अलावा राज्य सरकार यह यकीनी बनाऐगी कि इसके सभी अनाज क्रेडिट खातों का नियमों के अनुसार मुकम्मल भुगतान किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here