Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal अब डाक घर में भी बनेंगे जीवन प्रमाण पत्र: रामतीर्थ शर्मा

अब डाक घर में भी बनेंगे जीवन प्रमाण पत्र: रामतीर्थ शर्मा

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। डाक विभाग ने पेंशनरों को सुविधा उपलब्ध करवाने के मकसद से नई शुरुआत की है, जिसके तहत अब डाकघरों में भी जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर ऊना रामतीर्थ शर्मा ने बताया कि पेंशनरों के लिए यह सुविधा मुख्य डाकघर एवं ऊना जिला के सभी 186 अन्य डाकघरों में शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग ई-जीवन प्रमाण पत्र जारी करेगा तथा प्रमाण पत्र स्वत: संबंधित विभाग को पहुंच जाएगा।

Advertisements

इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी।उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक ऊना शाखा द्वारा लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस अभियान को पूरे जिला ऊना में लागू करने के लिए पूरा प्रोग्राम तैयार कर लिया है, जिसके तहत 2 दिन के भीतर पूरे जिला में स्टाफ को इस सुविधा को पेंशनरों तक पहुंचाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here