Wednesday, October 7, 2026
Home Crime होशियारपुर पुलिस ने 6 कुख्यात अपराधी किए गिरफ्तार, 8 पिस्तौल तथा असला...

होशियारपुर पुलिस ने 6 कुख्यात अपराधी किए गिरफ्तार, 8 पिस्तौल तथा असला बरामद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। होशियारपुर पुलिस द्वारा खतरनाक झपटमार व गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने वाली मुहिम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांशित 6 खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस संंबंधी जानकारी देते हुए होशियारपुर के एसएसपी नवजोत सिंह माहिल ने बताया कि सीएआई के इंचार्ज इंस्पैक्टर शिव कुमार ने पुलिस पार्टी द्वारा प्रणव सहगिल उर्फ पारू पुत्र हितेश सहगिल निवासी विकास नगर रांहों रोड़ जिला शहीद भगत सिंह नगर और रजत पुत्र तरसेम लाल निवासी कीर्ति नगर जिला होशियारपुर को बस्सी मरूफ से 2 नजायज पिस्टल, 32 बोर, 5 जिंदा कारतूस औप मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार किया। दोषी प्रणव सहगिल जिसकी आयु महज 20 साल है, पहले ही सोढ़ी कार बाज़ार दसूहा के मालिक को गोली मारकार मारने और उसका रिवालवर छीनने के साथ-साथ शहीद भगत सिंह जिले के 3 ओर इरादा कत्ल के मामलों में वांशित था।

Advertisements

इसके द्वारा वहां एक कबड्डी कप के मैच के आयोजन के दौरान फायरिंग की गई थी, जहां पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नाइट शो था, इसी कारण वह कैंसल हो गया था। प्रणव सहगिल, राकेश खत्री उर्फ सोनू खत्री बलाचोर के प्रभाव में काम करता था। जोकि खुद एक कुख्यात अपराधी और कई क्रिमिनल केसों में वांशित है। इसी के अंतर्गत निजी जानकारी के आधार पर थाना बुल्लोवाल के एसएचओ इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह ने 8 नवंबर को जसमीत सिंह उर्फ लक्की पुत्र जसमिंदर सिंह निवासी रासेपुर जिला होशियारपुर, सुनील कुमार उर्फ मोनू गुज्जर पुत्र बाबू राम निवासी गांव हाजीपुर थाना गढ़शकर होशियारपुर और प्रमजीत लाल उर्फ पम्मा पुत्र जगन्ननाथ निवासी नारू नंगल होशियारपुर को गांव चक्कोनाल ब्राहणा से गिरफ्तार किया। यह तीनों दोषी कुख्यात अपराधी पवि बलाचोरिया के नज़दीकी है।

जांच दौरान उनसे 5 देसी 32 बोर के स्टैर और 22 जिंदा कारतूस, 50 ग्राम नशीला पाउर व एक होंडा सिटी कार बरामद की गई है। इनपर थाना बुल्लोबाल में मुकद्दमा नंबर-174, धारा असला एक्ट, 21-61-85 व एनडीपीएस की धारा 25 के अधीन मामला दर्ज किया गया। जसमीत सिंह उर्फ लक्की और सुनील कुमार(मोनू गुज्जर) पहले से ही इरादा कत्ल व नशे के मामले में पुलिस को वांशित थे। इन दोनों पर अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के कई संगीन जुर्मों के मुक्द्दमें दर्ज है। इसके अलावा पर्मजीत सिहं, 1 पुलिस अधिकारी (रिटाइरड इंस्पैक्टर मननोहन सिंह) के पुत्र के कत्ल के मामले में दोषी है। उसपर कत्ल के संबंध में मुकद्दमा दर्ज है। और वह पिछले महीने ही जमानत पर बाहर आया था। इसी कड़ी के अंतर्गत थाना माडल टाइन के एसएचओ इंस्पैक्टर करनैल सिंह ने 3 नवंबर को बस स्टैंड होशियारपुर के पास राजधानी ट्रांसपार्ट के दफ्तर में गोली चलाकर फरार हुए दोषी वरिंदर जीत सिंह (साबी) पुत्र सर्वनजीत सिंह निवासी बस्सी जाना होशियारपुर को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक32 बोर का पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद कर सफलता हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here