रिज़र्व बैंक ने धान के खऱीद सीजऩ के लिए नकद कर्ज हद की सीमा नवंबर के अंत तक बढ़ाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय रिज़र्व बैंक नेे आज धान के चल रहे खरीद सीजऩ के लिए पंजाब के लिए नकद कर्ज हद (सी.सी.एल.) की समय सीमा दूसरी बार नवंबर के आखिऱ तक बढ़़ा दी गई है जो अब बढ़ कर 44,028 करोड़ रुपए हो गई है। जि़क्रयोग्य है कि मौजूदा खरीफ की फ़सल के मंडीकरण सीजन, 2020-21 के दौरान धान की खऱीद पिछले साल के 150.46 लाख मीट्रिक टन के खरीद के आंकड़े को पार कर चुकी है और आज तक 192.72 तक पहुँच चुकी है, जिसमें 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 13 नवंबर को 8475.39 करोड़ रुपए की नकद कजऱ् हद (सीसीएल) नवंबर, 2020 के अंत तक बढ़ा दी है।

Advertisements

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इसके साथ नवंबर अंत तक मंज़ूर की गई 35,552.61 करोड़ रुपए की सीमा बढ़ कर इस महीने के अंत तक 44,028 करोड़ रुपए हो गई है। खरीफ की फ़सल का मंडीकरण सीजऩ-2020 के मंडीकरण सीजन के लिए नए खाते-7 अधीन धान की खऱीद के लिए समय सीमा में की गई वृद्धि इस शर्त के साथ जोड़ा गया है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय से भारतीय संविधान की धारा 293 (3) के अंतर्गत सहमति पत्र पंजाब सरकार द्वारा सौंपे जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फंड जारी करेगी और इसके अलावा राज्य सरकार यह यकीनी बनाएगी कि इसके सभी अनाज क्रेडिट खातों का नियमों के अनुसार मुकम्मल भुगतान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here