ब्यास दरिया पुल टांडा के समीप सडक़ हादसे में एक्टिवा सवार विशाल की मौत

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)। ब्यास दरिया पुल के पास हुए सडक़ हादसे में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक गत सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल पुत्र रमेश कुमार निवासी कपिल कॉलोनी बेगोवाल के रूप में हुई है।

Advertisements

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर भर्ती करवाया गया। जहां, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टांडा पुलिस ने मृतक विशाल की पत्नी सुरजीत रानी के ब्यान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here