एस.डी सिटी पब्लिक स्कूल ने दीपावली पर करवाया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी सिटी पब्लिक स्कूल आदमवाल द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर कक्षा 2,3 तथा 4 के विद्यार्थियों के लिए दीया तथा मोमबत्ती बनाने की गतिविधियों तथा कक्षा 5,6 तथा 7 के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रंगोली बनाने का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जहां बच्चों ने दीपक और मोमबत्ती को अलग-अलग रंग से निखारा, वहीं रंगोली बनाने के लिए भी बच्चों ने सूखे तथा प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करते हुए ग्रीन दीवाली तथा स्वच्छ भारत अभियान को अपनाने की प्रेरणा दी ताकि यह पावन पर्व स्वयं के साथ-साथ औरों के लिए भी सुरक्षित बन सके।

Advertisements

बच्चों ने अपने घर के आंगन को तथा पूजा कक्ष को दीयों तथा मोमबत्तियों से सजाया। सनातन धर्म के प्रधान श्याम सुंदर मोदगिल ने बच्चों की इस कला-कौशल को देखते हुए उन्हें शाबाशी दी तथा आगे भी इसी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सभा के सचिव सुभाष चंद्र खुल्लर ने बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।

इस मौके पर स्कूल की मुख्याध्यापिका अमिता शर्मा ने बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए कहा कि रंगोली हमारी धार्मिक तथा सांस्कृतिक आस्थाओं का प्रतीक है। ऐसी गतिविधियां हमें हमारी संस्कृति के साथ जोड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here